April 6, 2015

जागरण संवाददाता,रेवाड़ी: जिले में बृहस्पतिवार की रात को आए तेज अंधड़ व बारिश के कारण बड़ी संख्या में पेड़ भी टूट गए हैं। पेड़ टूटकर गिरने की वजह से कोसली, जाटूसाना एवं डहीना क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग अवरूद्ध हो गए।
नांगल मूंदी के निकट बड़ी संख्या में पेड़ टूटने से रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग भी रातभर जाम रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा।
सुबह होते ही लग गया जाम
रात के समय आए तेज अंधड़ व बारिश की वजह से नांगल मूंदी से डहीना तक बड़ी संख्या में पेड़ टूटकर सड़क मार्ग पर गिर गए। इसके चलते रात को अधिकांश वाहन चालकों ने नारनौल रोड के जरिए अपना सफर तय किया। सुबह होते ही रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ की तरफ आने वाले तथा जाने वाले वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो जाम लगना शुरू हो गया। इसके अलावा जाड़रा के निकट तेज अंधड़ की वजह से एक ट्रक भी सड़क से उतर गया। वाहनों की कतार लगने के बाद पीडब्लयूडी के कर्मचारी वहां पहुंचे तथा क्रेन की मदद से सड़क पर पड़े पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। इस कारण सुबह 6 बजे से साढ़े 8 बजे इस मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद वाहनों से उतरे खुद यात्रियों एवं आसपास के गांवों के लोगों ने सड़कों पर पड़े पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया।
परेशान रहे यात्री, अटकी रोडवेज बसें
सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से सुबह के समय वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस कारण विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्री भी अटक गए। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई जिनको सुबह के समय ट्रेन पकड़नी थी या दिल्ली-गुड़गांव जाना था। जाम की वजह से रोडवेज की भी दोनों 10 से अधिक बसें अटक गई जो कि कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं।

- See more at: http://www.jagran.com/haryana/rewari-12230388.html#sthash.7eQByURO.dpuf

0 comments:

Post a Comment

  • RSS
  • Delicious
  • Digg
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube